नई दिल्ली में सजा अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का भव्य मंच
नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में आयोजित 15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 का भव्य आयोजन 4 से 8 मई तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में 51 से अधिक देशों की 178 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जबकि 100 से अधिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।
समारोह का उद्घाटन दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन ने किया।
गिरिडीह की टीम ने बढ़ाया जिले का गौरव
इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर गिरिडीह की टीम ने अपनी सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली से विशेष पहचान बनाई। “बीट ऑफ लाइफ एंटरटेनमेंट” से जुड़े पियूष सागर और पियान सिंह को आयोजन में बेहतरीन योगदान और शानदार कार्य के लिए गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि पूरे गिरिडीह जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय बनी हुई है।



रुना लैला और उषा उथुप को मिला विशेष सम्मान
समारोह में बांग्लादेश की प्रसिद्ध गायिका रुना लैला को “मीनारे दिल्ली अवार्ड” से सम्मानित किया गया, जबकि वरिष्ठ गायिका उषा उथुप को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।
इसके अलावा मोरक्को के फिल्मकार मोहम्मद आहेद बेन्सौदा की फिल्म का विशेष प्रदर्शन भी किया गया।
वैश्विक सिनेमा और संस्कृति का संगम बना समारोह
इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में रूस, चीन और अफ्रीकी सिनेमा पर विशेष फोकस रखा गया। भारतीय सिनेमा की कई चर्चित हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। आयोजकों के अनुसार यह समारोह सिनेमा और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देने का माध्यम बना।
कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया था।



