Bengabad Giridih

Giridih News: गिरिडीह पुलिस का बड़ा एक्शन: कोलेहरिया जंगल से 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 5 बाइक बरामद

कोलेहरिया-जंगल-से-6-साइबर-अपराधी-गिरफ्ता

बेंगाबाद थाना क्षेत्र में साइबर ठगी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बरसामारी स्थित कोलेहरिया जंगल में छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना और प्रतिबिंब पोर्टल से जानकारी मिली थी कि जंगल में बैठकर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद की गई है।

गैस एजेंसी अपडेट और फर्जी लिंक भेजकर लोगों को बनाते थे शिकार

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे “Mahanagar Gas Bill Update”, “RTO E-Challan Check”, “APK फाइल” और फर्जी लिंक भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी मोबाइल पर लिंक भेजकर लोगों से उनकी निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल हासिल करते थे। इसके बाद साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जाता था।
इस मामले में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 14/2026 दिनांक 12 मई 2026 को दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, राजेश कुमार मंडल और आदित्य कुमार मंडल उर्फ राणा बाबू को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए गए हैं।

पहले भी साइबर अपराध में जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा मंडल और महेंद्र कुमार मंडल का साइबर अपराध से जुड़ा पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। कृष्णा मंडल के खिलाफ गिरिडीह साइबर थाना में पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि महेंद्र मंडल दिल्ली के सफदरजंग थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है

साइबर ठगी से बचने की अपील

गिरिडीह पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या गैस बिल अपडेट जैसे मैसेज पर क्लिक न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस को दें।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.