Giridih Pachmba

Giridih News: गिरिडीह में 10.10 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पचंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

drugs smuggler arrrest in giridih

गुप्त सूचना पर मथाडीह में पुलिस ने की छापेमारी, अवैध गांजा तस्करी का खुलासा

गिरिडीह: जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मथाडीह में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 23 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-02) कौसर अली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में मौजूद दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया।

दो आरोपियों से 5 किलो गांजा बरामद, पूछताछ में हुआ बड़े नेटवर्क का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव शंकर साव (45) और हरि शंकर राम (39) के रूप में हुई, जो कृष्णानगर, पचंबा के निवासी हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 5 किलोग्राम गांजा (5 बंडल) बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आगे कार्रवाई करते हुए महेंद्र यादव (48) निवासी पेटहंडी, जमुआ और कमलेश कुमार सिंह (27) निवासी चिरुडीह, जमुआ को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अतिरिक्त करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

कुल 10.10 किलो गांजा जब्त, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने कुल 10.10 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में पचंबा थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20/22/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

छापेमारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक कौसर अली, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.