फोन कर बुलाया, फिर 20 युवकों ने किया हमला
गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह–चेताडीह मार्ग स्थित चदरा पुल के पास सोमवार देर रात एक युवक की निर्मम ह,त्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय तौसीफ अंसारी के रूप में हुई है, जो आजाद नगर 6 नंबर का निवासी था।
परिजनों के अनुसार, तौसीफ एक बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, तभी परिचित आसिफ अली ने उसे फोन कर मौके पर बुलाया, जहां यह वारदात हुई।

पहले बहस, फिर बना खूनी साजिश
बताया जाता है कि तौसीफ के पहुंचते ही पहले से मौजूद युवकों ने बहस शुरू कर दी, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि बंटी टायसन, मोनू पठान, मोकम, अरशद समेत करीब 20 युवकों ने उसे घेरकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया।
चा,कू से वार, सड़क पर घसीटने का आरोप
हमले में गंभीर रूप से घायल तौसीफ जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर कई वार किए। परिजनों का दावा है कि ह,त्या के बाद शव को सड़क पर घसीटा भी गया। घटनास्थल पर खून के निशान इसकी पुष्टि करते हैं।
मरने से पहले बताए आरोपियों के नाम
परिजनों के मुताबिक, अस्पताल ले जाने के दौरान तौसीफ होश में था और उसने हमलावरों के नाम भी बताए।
पुलिस जांच में जुटी, कई आरोपियों पर मामला दर्ज
सूचना मिलते ही नगर और पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है और पुलिस इसे जघन्य ह,त्याकांड मान रही है।



