आज विधानसभा में जमुआ विधायक मंजू कुमारी द्वारा उठाए गए तारांकित प्रश्न से गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित पावन एवं ऐतिहासिक झारखंड धाम के विकास और झारखंड धाम महोत्सव को राजकीय स्तर पर आयोजित कराने का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। सरकार ने स्वीकार किया कि यह स्थल प्राचीन, ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां भगवान शिव का मंदिर और हनुमान जी की भव्य प्रतिमा स्थापित है। लगातार मांग के बावजूद महोत्सव का नियमित आयोजन नहीं हो पाने की बात भी सरकार ने मानी। विधायक ने प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की अक्षय तृतीया पर महोत्सव के नियमित आयोजन की मांग रखी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। सरकार ने बताया कि राजकीय मेला घोषित करने हेतु जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के माध्यम से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।
Giridih News: झारखंड विधानसभा में झारखंड धाम महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने की मांग




