Education Jharkhand

Jharkhand News: जेपीएससी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, JPSC सिविल परीक्षा उम्र सीमा में दी 4 साल की छूट

JPSC exam

झारखंड सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए कटऑफ डेट 1 अगस्त 2022 निर्धारित करने की घोषणा की है। विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह जानकारी दी, जिसके बाद हजारों ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो पूर्व निर्धारित तिथि के कारण पात्रता से वंचित रह गए थे। हालांकि छात्र संगठनों की ओर से अगस्त 2018 को कटऑफ डेट बनाने की मांग की जा रही थी। बताया गया कि हालिया कैबिनेट बैठक में कार्मिक विभाग ने 2023 तक की कटऑफ तिथि का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सरकार ने उसे फिलहाल स्थगित कर दिया। उल्लेखनीय है कि झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। नई कटऑफ डेट के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग आवेदन की तिथि बढ़ाने पर विचार कर सकता है, ताकि नए पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सके।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.