Giridih Jharkhand Politics

Giridih News: नगर निगम चुनाव ने बदली रुख, नागेश्वर दास ने थामा झामुमो का दामन

Giridih municipal election news

गिरिडीह में नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भाजपा नेता नागेश्वर दास ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नागेश्वर दास ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी और पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। अब झामुमो में शामिल होकर उन्होंने गिरिडीह की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। इस घटनाक्रम से झामुमो को संगठनात्मक मजबूती मिली है, जबकि भाजपा की रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में नगर निगम चुनाव और खासकर मेयर पद की कुर्सी को लेकर मुकाबला और भी दिलचस्प होता नजर आ रहा है—अब देखना है कि सत्ता की इस कुर्सी पर कब्जा किसका होता है ?

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.