Dumri Festival Giridih Ranchi

Giridih News: गिरिडीह में बाहा बोंगा समारोह मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

Hemant Soren Giridih Visit

20 फरवरी 2026 को गिरिडीह में आयोजित होने वाले “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह में हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक निमंत्रण सौंपा। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहने की सहमति दी और गिरिडीहवासियों को शुभकामनाएं दीं। यह समारोह आदिवासी समाज की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भाग लेते हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.