गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबिम्ब पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ताराटॉड थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर साइबर थाना की विशेष टीम गठित की गई, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक आबिद खॉ ने किया। टीम ने बड़कीटाड़ से जबरदाहा जाने वाली पक्की सड़क के किनारे काजू बगान इलाके से तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी बैंक APK फाइल भेजकर खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठगी करते थे। छापेमारी में चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 05/2026 दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
Giridih News: गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार




