Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Jharkhand Railway

Jharkhand News: राज्यपाल ने की रांची–ऋषिकेश सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग

Ranchi Rishikesh Train

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची से ऋषिकेश के बीच नई रेल सेवा शुरू करने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। यह प्रस्ताव लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, वाराणसी, श्री अयोध्याधाम, बरेली और हरिद्वार होते हुए संचालित किए जाने का सुझाव देता है। राज्यपाल को यह मांग फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा से प्राप्त प्रार्थना-पत्र के माध्यम से मिली थी, जिसे उन्होंने जनहित से जुड़ा अहम विषय बताया। राज्यपाल ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से झारखण्ड और उत्तर प्रदेश के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। साथ ही व्यापार, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में यात्रियों को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, जबकि सीधी रेल सेवा से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.