भारतीय रेलवे ने देशभर में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कई अहम प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य भीड़भाड़ कम करना, ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा बढ़ाना तथा यात्री व माल ढुलाई को अधिक भरोसेमंद बनाना है। झारखंड में बरबेंडा–दामरुघुटू लाइन डबलिंग और दामरुघुटू–बोकारो स्टील सिटी तीसरी व चौथी लाइन के लिए 815.32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे औद्योगिक और ऊर्जा कॉरिडोर को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा उत्तरी रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, पंजाब में राजपुरा बाईपास, केरल में अलाप्पुझा–अंबालापुझा डबलिंग और पलक्कड़ बाईपास तथा तमिलनाडु में इरुगुर–पोडानूर डबलिंग जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। ये सभी योजनाएं क्षमता विस्तार के साथ समयबद्ध, सुरक्षित और आधुनिक रेल संचालन की नींव रखेंगी।
Indian Railway: भारत में रेलवे की तस्वीर बदलने की तैयारी, झारखंड के लिए 815.32 करोड़ रुपये स्वीकृत




