एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने देशभर के सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्रा कैफे’ खोलने का लक्ष्य तय किया है, जहां आम आदमी को किफायती दरों पर चाय, समोसा और स्थानीय व्यंजन मिलेंगे। योजना के तहत साल के अंत तक सभी एयरपोर्ट पर यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसकी शुरुआत जनवरी में कोलकाता एयरपोर्ट से हुई, जहां 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा उपलब्ध कराया जा रहा है। पुणे एयरपोर्ट पर केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित कैफे को यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि इन कैफे में गुणवत्ता के साथ-साथ कीमतों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि यात्रियों को सस्ता और बेहतर भोजन मिल सके।
National News: अब एयरपोर्ट पर भी सस्ते दामों में मिलेंगे चाय-समोसा




