गिरिडीह जिले में हवाई अड्डा सुविधा की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने नागरिक उड्डयन विभाग, भारत सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को पत्र भेजकर जिले में एयरपोर्ट स्थापना की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि गिरिडीह झारखंड का एक महत्वपूर्ण जिला है, जो खनिज संसाधन, उद्योग, शिक्षा, धार्मिक स्थल और पर्यटन के लिए जाना जाता है। इसके बावजूद यहां हवाई अड्डे की सुविधा नहीं होने से आम नागरिकों, व्यापारियों, मरीजों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खंडेलवाल ने बताया कि एयरपोर्ट बनने से जिले के आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और निवेश व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभागों से आवश्यक सर्वेक्षण कर शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है।
Giridih News: गिरिडीह को मिलेगा अपना एयरपोर्ट ? मांग ने पकड़ा जोर




