Jharkhand Sports

Jharkhand News: MS धोनी बनेंगे झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर,शुरू होगा प्रमोशनल शूट

Jharkhand Tourism Brand Ambassador

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। रांची से जुड़ी अपनी पहचान को एक बार फिर मजबूत करते हुए एमएस धोनी ने बिना किसी व्यावसायिक शर्त के यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार, फरवरी महीने में ही झारखंड पर्यटन के प्रमोशनल शूट की शुरुआत की जाएगी, जिसमें धोनी राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, हसीन वादियों, जलप्रपातों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करते नजर आएंगे। पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि धोनी के जुड़ने से झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इससे न केवल राज्य की सकारात्मक छवि बनेगी, बल्कि पर्यटन को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.