Bihar National Railway

National News: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें

Holi special trains

होली से पहले घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट की समस्या को देखते हुए रेलवे ने 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के संचालन से देशभर के प्रमुख रूटों पर यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर पूर्वी दिशा की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को कम करने पर फोकस किया गया है। उत्तर रेलवे जोन के तहत 108 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए मददगार होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भीड़ की लगातार समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.