Giridih Jharkhand

Jharkahnd News: नगर निगम चुनाव की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को मतगणना

Municipal Election 2026

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम (नगरपालिका) आम चुनाव 2026 की औपचारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की तिथि 29 जनवरी से 4 फरवरी तक निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी को की जाएगी। उम्मीदवार 6 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे और 7 फरवरी को निर्वाचन चिन्हों का आवंटन होगा। आयोग ने बताया कि मतदान 23 फरवरी 2026, सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं, मतगणना 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर समयबद्ध और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के आदेश दिए हैं।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.