Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Giridih Jharkhand

Jharkhand News: झारखंड में नगर निगम चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

Jharkhand Municipal Election

झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग 27 जनवरी को नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर सकता है। इसे लेकर आयोग के रांची स्थित कार्यालय में दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है, जहां चुनाव कार्यक्रम जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। चुनाव तिथियों के ऐलान को देखते हुए राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें नामांकन दाखिल करने, स्क्रूटनी, नाम वापसी और मतदान की तिथियां स्पष्ट होंगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। शहरी इलाकों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित उम्मीदवार जनसंपर्क में जुट गए हैं।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.