Jharkhand

Jharkhand News: गणतंत्र दिवस पर मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फहराया तिरंगा

Republic Day Jharkhand

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की झलक देखने को मिली। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य में पेसा नियमावली का लागू होना जनजातीय विकास के लिए ऐतिहासिक कदम है। साथ ही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत 51 लाख से अधिक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सहायता दी जा रही है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.