प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने विशिष्ट पहनावे को लेकर चर्चा में रहे। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पीएम मोदी ने गहरे मरून रंग का अनोखा साफा पहना, जिस पर सुनहरे रंग में मोर पंख की आकृति की कढ़ाई की गई थी। साफे के अंतिम हिस्से में हरे और पीले रंग का सुंदर मिश्रण नजर आया। उन्होंने सफेद पायजामे के साथ नेवी ब्लू रंग का कुर्ता और ऊपर आसमानी नीले रंग की हाफ ब्लेजर पहन रखी थी, जो उनके संपूर्ण लुक को खास बना रही थी। अपने पहले कार्यकाल से ही प्रधानमंत्री मोदी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर पारंपरिक और क्षेत्रीय वेशभूषा के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते रहे हैं। इससे पहले भी वे बांधनी, राजस्थानी और उत्तराखंड की पारंपरिक पगड़ियां पहनकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। पीएम मोदी का यह अंदाज हर बार देशवासियों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनता है
National News: 77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का अनोखा साफा बना आकर्षण




