Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

National

National News: 26 साल की CRPF अधिकारी सिमरन बाला कर्तव्य पथ पर पुरुषों की टुकड़ी की कर रहीं नेतृत्व

Simran Bala


आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू-कश्मीर की 26 वर्षीय सिमरन बाला एक नया इतिहास रचने जा रही हैं। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सहायक कमांडेंट के रूप में अपनी फोर्स की पुरुष सदस्यीय टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह पहला अवसर है जब कोई महिला अधिकारी परेड में शामिल 140 से अधिक पुरुष जवानों की कमान संभालेगी। राजौरी जिले की रहने वाली सिमरन बाला अपने जिले से CRPF में अधिकारी बनने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने जम्मू के गांधी नगर स्थित सरकारी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया और वर्ष 2025 में UPSC द्वारा आयोजित CAPF सहायक कमांडेंट परीक्षा उत्तीर्ण कर CRPF में कमीशन प्राप्त किया। उनकी पहली तैनाती छत्तीसगढ़ की ‘बस्तरिया’ बटालियन में हुई, जहां उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और सार्वजनिक भाषण के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस बार परेड में CRPF और SSB की महिला जवानों की ‘डेयर डेविल्स’ बाइक टीम भी विशेष आकर्षण रहेगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.