National

National News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया सम्मानित

Captain Shubhanshu Shukla was awarded the Ashok Chakra.


गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया। कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय हैं और उन्होंने ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की अहम भूमिका निभाई थी। इस मिशन के तहत उन्होंने 18 दिन अंतरिक्ष में बिताए, जिससे भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के 41 वर्ष बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष गया था। वर्ष 2006 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए शुभांशु शुक्ला अनुभवी फाइटर पायलट हैं और Su-30 MKI सहित कई विमानों पर 2,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव रखते हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे देश में गर्व की लहर है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.