Business National Technology

देशभर में आज से लगातार चार दिन बैंक रहेंगे बंद

Bank holiday India

देशभर में 24 जनवरी से 27 जनवरी तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, क्योंकि आरबीआई के नियमों के अनुसार हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश रहता है। इसके बाद 25 जनवरी को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की संभावित देशव्यापी हड़ताल से भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि इस दौरान ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और एटीएम के जरिए लेन-देन कर सकते हैं। SBI ने भी ग्राहकों को सलाह दी है कि वे डिजिटल सेवाओं का अधिक उपयोग करें और नकदी के लिए ATM या CSP का सहारा लें।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.