Giridih

Giridih News: गणतंत्र दिवस की तैयारियों का डीसी एवं एसपी ने लिया जायजा

Republic Day preparations

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर झंडा मैदान, गिरिडीह में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपायुक्त रामनिवास यादव एवं एसपी डॉ. विमल कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर झंडोत्तोलन एवं परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास भी संपन्न कराया गया। अधिकारियों ने परेड दलों की सलामी, कार्यक्रमों की समय-सारिणी, मंच एवं बैठक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह की गरिमा बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अधिकारियों ने आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.