Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Dumri Education Giridih Government Scheme

Giridih News: गिरिडीह में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू

CM School of Excellence Admission start

गिरिडीह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (सीएम एसओई) में नामांकन को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत कक्षा 6 से 9 तक नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेगी, जबकि कक्षा 11 में नामांकन 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद होगा। जिले में डिस्ट्रीक्ट सीएम एसओई हाई स्कूल पचंबा और सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स, गिरिडीह में कक्षा 6 से 11 तक नामांकन होगा। वहीं मॉडल सीएम एसओई डुमरी एवं केजीबीवी सीएम एसओई गिरिडीह में कक्षा 6 में प्रवेश लिया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. वसीम अहमद ने बताया कि कक्षा 6 से 9 के लिए जेसीईआरटी द्वारा राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से निःशुल्क लिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया में सहायता के लिए सभी सीएम एसओई विद्यालयों और जिला शिक्षा कार्यालय में हेल्प डेस्क भी बनाए जाएंगे।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.