Business Education Giridih Jharkhand National Railway

Giridih News: गिरिडीह–कोलकाता सीधी एक्सप्रेस रेल सेवा की मांग तेज

Direct Train Service Giridih to Kolkata

गिरिडीह से कोलकाता के बीच सीधी, समयबद्ध और भरोसेमंद एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू कराने को लेकर मांग एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष एवं ZRUCC (ईस्टर्न रेलवे) के सदस्य मुकेश कुमार जालान ने इस संबंध में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को एक विस्तृत पत्र सौंपते हुए दो व्यावहारिक प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं।

पत्र में उन्होंने कहा कि गिरिडीह झारखंड का ऐतिहासिक और खनिज संपदा से समृद्ध जिला है, जहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा, सीए व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोलकाता जाते हैं। इसके अलावा कर्मचारी, छोटे व्यापारी और दुकानदार भी नियमित रूप से कोलकाता से जुड़े रहते हैं, लेकिन वर्तमान में सीधी और सुविधाजनक एक्सप्रेस ट्रेन के अभाव में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


पहले प्रस्ताव में 12341/12342 अग्निवीणा एक्सप्रेस को आसनसोल के बजाय गिरिडीह से प्रारंभ करने की मांग की गई है, जबकि दूसरे प्रस्ताव में सियालदह मार्ग से गिरिडीह तक एक्सप्रेस सेवा के विस्तार का सुझाव दिया गया है। जालान ने कहा कि दोनों प्रस्ताव मौजूदा रेल ढांचे के भीतर पूरी तरह संभव हैं और इससे शिक्षा, व्यापार, पर्यटन के साथ-साथ रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने सांसद से जनहित में शीघ्र सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.