Business Festival Giridih Lifestyle

Giridih News: गिरिडीह में पहले रोजे के साथ बाजारों में बढ़ी रौनक

Ramadan 2026

गिरिडीह में बृहस्पतिवार से पवित्र रमजान माह की शुरुआत हो गई है और आज पहला रोजा रखा गया। रमजान की आमद के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक साफ नजर आने लगी है। मुख्य बाजार, चौक क्षेत्र और आसपास की दुकानों पर सेवइयों, खजूर, सूखे मेवे, मसाले और इफ्तार से जुड़ी खाद्य सामग्री की खूब खरीदारी हो रही है। सेवइयों की दुकानों को खास तौर पर सजाया गया है, जहां तरह-तरह की सेवइयां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं सड़कों पर फलों की ठेलियां भी सज गई हैं, जिन पर सेब, केला, संतरा, अंगूर और पपीता की भरमार है। रोजेदार इफ्तार की तैयारियों में जुटे हैं और मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जा रही है। कुल मिलाकर रमजान की शुरुआत के साथ गिरिडीह में धार्मिक आस्था और बाजार की रौनक एक साथ देखने को मिल रही है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.