गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरसिंगरायडीह स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 8 के छात्र के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रार्थना सभा के दौरान पीटी शिक्षक द्वारा मारे गए जोरदार थप्पड़ से छात्र के दाहिने कान का पर्दा फट गया, जिससे उसकी सुनने की क्षमता में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आ गई। पीड़ित छात्र के पिता दिलीप कुमार, निवासी कोयरीटोला (पचम्बा थाना क्षेत्र), ने बताया कि 14 फरवरी की सुबह उनके पुत्र को बालों की लंबाई को लेकर टोका गया और प्राचार्या के निर्देश पर शिक्षक अली राजा ने पीछे से आकर थप्पड़ मारा। घर लौटने के बाद बच्चे को तेज दर्द और सुनने में परेशानी हुई। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल और बाद में मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेडिकल जांच में कान का पर्दा फटा पाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Giridih News: गिरिडीह में स्कूल असेंबली के दौरान शिक्षक ने छात्र को जड़ा थप्पड़, कान का पर्दा फटा



