Government Scheme Jharkhand

Jharkhand News: ग्रामीण इलाकों में खुलेगा 745 अबुआ दवाखाना, मुफ्त में मिलेगी दवा

Abua Medical

झारखंड सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 745 अबुआ दवाखाना खोलने की मंजूरी दी है, जिसे अब कैबिनेट की अगली बैठक में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इन दवाखानों में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी दवाएं एक ही छत के नीचे मुफ्त उपलब्ध होंगी। प्रत्येक केंद्र मॉडल फार्मेसी आउटलेट की तरह कंप्यूटराइज्ड और सुव्यवस्थित होगा, जिसमें ग्राहक सेवा काउंटर और फ्रिज जैसी सुविधाएं होंगी। योजना से ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण दवा मिलेंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में विश्वास भी मजबूत होगा। पहले चरण में 745 दवाखानों पर 37.45 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.