महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बगोदर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा हरिहर धाम में गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर के गर्भगृह में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ के समक्ष माथा टेककर जिले में अमन, शांति और खुशहाली की कामना की। उपायुक्त के आगमन पर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत स्वरूप उन्हें बाबा हरिहर धाम मंदिर का चित्र भेंट किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
Giridih News: हरिहर धाम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने की पूजा-अर्चना



