Government Scheme Jharkhand National

National News: आज भारत बंद से बैंकिंग शाखाओं में सेवाएं होगी प्रभावित

trade unions strike

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में प्रमुख बैंक यूनियनों जैसे AIBEA, AIBOA और BEFI ने भी भाग लिया है। हालांकि बैंक आधिकारिक तौर पर खुले रहेंगे, लेकिन एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक जैसी शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने लेन-देन की योजना पहले से बना लें ताकि संभावित व्यवधान से बचा जा सके। ट्रेड यूनियन का कहना है कि नए श्रम कानून श्रमिकों के हित में नहीं हैं और उनके पंजीकरण को कठिन बना सकते हैं। इस हड़ताल का असर शहरों के बैंकिंग कामकाज और सामान्य सेवाओं पर दिखाई दे सकता है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.