Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Jharkhand National

Jharkhand News: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर सियासी घमासान तेज

Jharkhand Rajya Sabha elections

झारखंड में इस वर्ष खाली होने वाली राज्यसभा की दो सीटों को लेकर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू द्वारा इंडिया गठबंधन की ओर से एक सीट पर दावा पेश किए जाने के बाद राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। बजट सत्र के बाद सभी प्रमुख दल जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी रणनीति को धार देने में जुट जाएंगे। इन दो सीटों में से एक सीट दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चार अगस्त 2025 को निधन के बाद से रिक्त है, जबकि दूसरी सीट भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने पर खाली होगी। मौजूदा दलीय स्थिति के अनुसार झारखंड विधानसभा में झामुमो के पास 34 विधायक हैं, जिससे एक सीट पर उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं दूसरी सीट के लिए सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष, खासकर भाजपा के बीच कड़ी राजनीतिक रस्साकशी देखने को मिलेगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.