2025 में ₹20,000 के अंदर आने वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस बजट में कंपनियों ने दमदार प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन वाले फोन लॉन्च किए। गेमिंग पसंद करने वालों से लेकर कंटेंट देखने और फोटोग्राफी के शौकीनों तक, हर यूज़र के लिए अच्छे विकल्प मौजूद रहे।
हमारे डे-टू-डे इस्तेमाल और परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर कुछ स्मार्टफोन बाकी सबसे अलग साबित हुए। इन फोन्स ने बैटरी बैकअप, गेमिंग परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस में बेहतरीन प्रदर्शन किया, वो भी बजट के अंदर।
टॉप 5 स्मार्टफोन
- Realme P4x – बेस्ट वैल्यू फॉर मनी
- Infinix GT 30 – बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन
- Realme P4 – सबसे दमदार बैटरी बैकअप
- CMF Phone 2 Pro – बेस्ट कैमरा और क्लीन सॉफ्टवेयर
- Tecno Pova Slim – बेस्ट डिजाइन और हल्का फोन



