भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते की शुरुआत तेज़ी के साथ हुई है। सोमवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में बड़ी उछाल दर्ज की गई, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजरें बाजार पर टिक गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोना करीब 2200 रुपये बढ़कर 1,57,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी में 12,000 रुपये प्रति किलो का जोरदार उछाल देखने को मिला और भाव 2,62,497 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंचा। 22 कैरेट सोना 1,44,037 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,17,848 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव और देश में शादी-विवाह के सीजन के कारण मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में यह तेज़ी आई है।
National News: सोना-चांदी ने बदला रंग! आज फिर महंगा हुआ गोल्ड




