झारखंड में अब पीक ऑवर के दौरान बिजली कटौती की समस्या जल्द ही इतिहास बनने वाली है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) राज्य में 500 मेगावाट क्षमता का पावर स्टोरेज बैंक स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। मार्च से पतरातू पावर प्लांट की दूसरी यूनिट शुरू होने के बाद राज्य को लगभग 650 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी, जिससे झारखंड के पास सरप्लस पावर उपलब्ध होगी। इस अतिरिक्त बिजली को पीक ऑवर में उपयोग के लिए स्टोर करने हेतु आधुनिक बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके लिए करीब 750 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी, जिसे लेकर जेबीवीएनएल ने संचरण निगम से उपलब्ध भूमि का विवरण मांगा है। गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली मांग, औद्योगिक लोड और नवीकरणीय ऊर्जा की अनिश्चितता से निपटने में यह सिस्टम अहम भूमिका निभाएगा। इससे बिजली कटौती, फ्रीक्वेंसी में उतार-चढ़ाव और महंगी पीक पावर खरीद पर निर्भरता कम होगी।
Jharkhand News: झारखंड में खत्म होगी बिजली कटौती, बनेगा 500 मेगावाट का पावर बैंक



