राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर झारखंड के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपिका पांडे सिंह एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महात्मा गांधी के आदर्शों और अहिंसा के संदेश को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और देशभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता की याद में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गांधीजी की जीवन शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
Jharkhand News: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर CM समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी में अर्पित की श्रद्धांजलि




