Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Business Lifestyle National

National News: चांदी पहली बार ₹4 लाख के पार, सोने 2 लाख के करीब

Gold- Silver Rate

वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई। सुबह करीब 10:24 बजे चांदी 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,08,481 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी। वहीं सोना भी 7.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,79,001 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से आने वाले वर्षों में चांदी की मांग 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। बढ़ती कीमतों का असर अब खुदरा बाजार में भी साफ नजर आने लगा है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.