नगर निकाय चुनाव को लेकर इस बार मतदान प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। वर्षों बाद चुनावी व्यवस्था में पुरानी प्रणाली की वापसी हो रही है, जहां ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। आयोग के इस फैसले से पूरी चुनावी प्रक्रिया का स्वरूप बदल गया है। ईवीएम से मतदान नहीं होने के कारण इस बार उम्मीदवारों और मतदाताओं को चुनाव परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। जहां पहले मतगणना कुछ ही घंटों में पूरी हो जाती थी, वहीं अब परिणाम आने में करीब 72 घंटे तक का समय लग सकता है। बैलेट पेपर प्रणाली के तहत मतदाताओं को एक ही बैलेट बॉक्स में दो अलग-अलग बैलेट पेपर डालने होंगे, जिससे मतदान केंद्रों पर सतर्कता बढ़ेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह चुनाव प्रशासनिक चुनौतियों के साथ धैर्य की भी परीक्षा साबित होगा।
Jharkhand NIkay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से होगा मतदान



