Dhanwar Giridih Sariya

Giridih News: गिरिडीह निकाय चुनाव में उम्मीदवार मेयर 15 लाख और पार्षद 3 लाख तक कर सकेंगे खर्च

Giridih Municipal Elections

गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अब उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी है। नियमों के अनुसार, 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगम क्षेत्रों में मेयर या अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम 15 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे, जबकि वार्ड पार्षद के लिए यह सीमा 3 लाख रुपये है। 12 हजार से अधिक और 40 हजार से कम आबादी वाली नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिकतम 5 लाख रुपये और वार्ड पार्षद 1 लाख रुपये तक ही खर्च कर सकेंगे। गिरिडीह नगर निगम के लिए यही नियम लागू होगा, जबकि बड़की सरिया और धनवार नगर पंचायत में समान सीमा लागू रहेगी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह सीमा पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तय की गई है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.