टी20 विश्व कप 2026 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी चेतावनी दी है। आईसीसी ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि पीसीबी ने पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट का उल्लंघन किया या किसी तरह की अनिश्चितता पैदा की, तो उस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ऐसे में पाकिस्तान न सिर्फ वैश्विक और महाद्वीपीय टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) भी गंभीर संकट में आ सकती है। बताया जा रहा है कि आईसीसी PSL के लिए विदेशी खिलाड़ियों को दी जाने वाली एनओसी वापस ले सकता है। इस बीच पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पाकिस्तान विश्व कप में हिस्सा लेगा या नहीं। वहीं भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भी असमंजस बना हुआ है।
T20 World Cup 2026: ICC ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, लग सकता है बैन



