Gandey Giridih

Giridih News: गांडेय में सब्जी विक्रेता के ऑटो में लगी भीषण आग

Vehicle Fire Gandey

गांडेय में बीती 25 तारीख की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच एक बड़ा हादसा टल गया, जब सब्जी विक्रेता राहुल कुमार के घर के बरामदे में खड़ा ऑटो अचानक आग का गोला बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह भीषण आग लगी। गनीमत रही कि रात्रि गश्ती पर तैनात गार्ड की नजर समय रहते आग पर पड़ गई। गार्ड ने तत्काल गांडेय प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना स्पष्ट हुआ है। प्रशासन की तत्परता से आग को घर तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.