Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

International National Sports

Sports News: बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर…?

Pakistan also be out of T20 World Cup

आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जाने के बाद अब पाकिस्तान की भागीदारी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पहले ही कह चुके हैं कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला सरकार से बातचीत के बाद ही होगा। इसी बीच पीसीबी ने 25 जनवरी को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। टीम घोषणा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी टीम के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने कहा कि सेलेक्टर्स का काम केवल टीम चुनना है, जबकि टूर्नामेंट में खेलने या नहीं खेलने का अंतिम निर्णय पाकिस्तान सरकार लेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आईसीसी की डेडलाइन के तहत स्क्वाड घोषित किया गया है, लेकिन सरकार के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के देश लौटने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हटता है, तो उसे आईसीसी की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.