झारखंड में अनाथ एवं एकल अभिभावक के साथ रहने वाली 6 से 10 वर्ष आयु की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने अहम पहल की है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने सभी जिलों में बालिकाओं के लिए अनाथ आवासीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके तहत जिलों से पात्र बच्चियों का विस्तृत विवरण मांगा गया है। सूची प्राप्त होने के बाद संबंधित जिलों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय (अनाथ) विद्यालय की स्थापना की जाएगी। यह निर्णय लोकसभा सचिवालय की स्टैंडिंग कमेटी ऑन लेबर, टेक्सटाइल एंड स्किल डेवलपमेंट की अनुशंसा पर लिया गया है।
वर्तमान में रांची और पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक विद्यालय संचालित है। आगामी बजट में नए विद्यालयों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। नामांकन में अत्यंत वंचित और सामाजिक रूप से पिछड़ी बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
Jharkhand News: झारखंड में अनाथ व एकल अभिभावक की बेटियों के लिए खुलेंगे नए आवासीय विद्यालय



