शाहरुख खान के फैंस का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। बॉलीवुड के किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिसमस से ठीक पहले ‘किंग’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।
‘जीरो’ के बाद लंबे ब्रेक के बाद शाहरुख खान ने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से शानदार वापसी की थी। अब ‘किंग’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के टाइटल रिवील वीडियो को शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। ‘पठान’ के बाद सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख की यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने को तैयार है।



