National Weather

National News: नए साल में बेमौसम बारिश से मुंबई में मौसम हुआ सुहाना

Mumbai weather

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नए साल का स्वागत बेमौसम बारिश के साथ हुआ। गुरुवार, 1 जनवरी को मौसम ने अचानक करवट ली और रुक-रुक कर हुई बारिश से ठंड में इजाफा दर्ज किया गया। बारिश के कारण जहां प्रदूषण के स्तर में कमी आई, वहीं ठंडी हवाओं ने तापमान में भी गिरावट ला दी। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में नमी बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मुंबई व उपनगरीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। हालांकि अगले कुछ घंटों में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। मरीन ड्राइव, जूहू और बांद्रा में मुंबईकरों ने ठंडी हवा और फुहारों का आनंद लिया। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.