Giridih

Giridih News: गिरिडीह में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौ,त, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौ,त

पहाड़ीडीह रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत श,व, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह स्थित गिरिडीह–कोडरमा रेलखंड पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौ,त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि श,व बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी मनोज कुमार (40) के रूप में हुई है। वह बैनी गोप के पुत्र थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी कारणवश वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौ,त हो गई। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया श,व, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। श,व की स्थिति देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौ,त से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.