Dumri Giridih

Giridih News: डुमरी में सनसनीखेज मामला, ट्रैक्टर चालक को लेने निकले बासुदेव मंडल की बेरहमी से ह,त्या

डुमरी के बासोकांडो गांव में खूनी वारदात से फैली दहशत

डुमरी के बासोकांडो गांव में खूनी वारदात से फैली दहशत

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोकांडो गांव में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। बसगोहरा निवासी बासुदेव मंडल की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से पीट-पीटकर ह,त्या कर दी।

रात के अंधेरे में घात लगाकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, बासुदेव मंडल अपने ट्रैक्टर चालक को लेने के लिए बासोकांडो गए थे। इसी दौरान रात करीब 2 से 4 बजे के बीच सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौ,त हो गई।

घटनास्थल से बरामद हुए अहम साक्ष्य

सुबह घटना की सूचना मिलने पर डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल के पास झाड़ियों से मृतक की बाइक बरामद की गई। इसके अलावा खून से सना पत्थर, डंडा और चश्मा भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस जांच में जमीन विवाद की आशंका

प्रथम दृष्टया यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गांव में तनाव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। यह वारदात कई सवाल छोड़ गई है कि आखिर किस रंजिश में यह ह,त्या की गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.