Giridih

Giridih News: गिरिडीह में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

bijli-pani-samasya-par-BJP-ka-andolan

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

गिरिडीह: भीषण गर्मी के बीच गिरिडीह शहर में बिजली और पेयजल संकट को लेकर सोमवार को भाजपा ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महिलाएं सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरीं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रदेश नेता सरोज सिंह, कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा सहित जिला, मंडल और पंचायत स्तर के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे “बिजली दो, पानी दो”, “हेमंत सरकार होश में आओ”, “हेमंत सोरेन मुर्दाबाद”, “निकम्मी सरकार नहीं चलेगी”, “हेमंत सरकार बदलनी है” लगाते हुए शहर में बिजली और पानी की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में बिजली-पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और भीषण गर्मी में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

भाजपा नेताओं ने कहा कि शहरी क्षेत्र के कई वार्डों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जबकि बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।

नेताओं ने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 6207 करोड़ रुपये का फंड राज्य सरकार को नहीं मिला है, जिससे योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।

6 से 12 मई तक राज्यभर में भाजपा चला रही आंदोलन

भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी 6 से 12 मई तक पूरे झारखंड में प्रमंडलवार आंदोलन चला रही है। इसी अभियान के तहत गिरिडीह में सोमवार को प्रदर्शन आयोजित किया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली और पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव, दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, मुकेश जलान, संदीप दंगाइच, मनोज सिंह, कामेश्वर पासवान, हरबिंदर सिंह बग्गा, सिंकू सिन्हा, मनोज संघई, यदुनंदन पाठक, अजय रंजन सिंह, सुरेश मंडल, रंजीत बरनवाल, संजीव सिंह, कुंदन सिंह, सिकंदर हेंब्रम, मनीष कुमार, महिला नेत्री शालिनी वैश्कियार, ऊषा कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, संगीता सेठ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.