Giridih

Giridih News: शादी की खुशियां मातम में बदली घर के बाहर बैठे लोगों को रौंद गई तेज रफ्तार गाड़ी

kopa-road-accident-news

बिदाई से पहले हुआ दर्दनाक हादसा, तीन घायल — इलाज के दौरान एक की मौ,त

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोपा गांव में तेज रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। 28 अप्रैल को हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में घायल तीन लोगों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौ,त हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है।

घर के बाहर बैठे लोगों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि कोपा गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। घर में बिदाई की तैयारियां जोरों पर थीं और लोग बाहर बैठे हुए थे। तभी अचानक तेज रफ्तार से आए एक वाहन ने घर के बाहर बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहशत में आ गया।

गंभीर हालत में धनबाद रेफर, नहीं बची जान

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान कोपा क्षेत्र निवासी शंकर साव ने दम तोड़ दिया।

शादी में आए थे, लौटे अर्थी में — परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शंकर साव शादी समारोह में शामिल होने आए थे, लेकिन किसे पता था कि बिदाई से पहले ही उनकी जिंदगी की डोर टूट जाएगी। मौ,त की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में गम और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

शव पहुंचते ही फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग तेज

शुक्रवार को जैसे ही शंकर साव का शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

घटना को लेकर मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे में शामिल वाहन व चालक की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.