Giridih Pachmba Road

Giridih News: तेज हुआ गिरिडीह–पचम्बा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य

Giridih Pachamba fore lane road

होली के बाद एक बार फिर गिरिडीह–पचम्बा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को पचम्बा चौक पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिससे सड़क चौड़ीकरण के काम को आगे बढ़ाने में मदद मिली। स्थानीय प्रशासन और निर्माण एजेंसी की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया, ताकि फोरलेन परियोजना को तय समय में पूरा किया जा सके और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।अभियान के दौरान सदर अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मौके पर हल्का कर्मचारी सौरभ कुमार, कर्मचारी शंभु, इंजीनियर आफताब और पचम्बा थाना की पुलिस टीम मौजूद रही। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी जरूरत पड़ने पर ऐसे अभियान चलाकर सड़क निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराया जाएगा।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.