कर्नाटक सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बजट सत्र के दौरान घोषणा की कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सरकार का कहना है कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बच्चों के व्यवहार, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसी वजह से यह प्रतिबंध लागू किया गया है। इस फैसले के साथ कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है जिसने बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर स्पष्ट आयु सीमा तय की है। वहीं गोवा, महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों में भी इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है। सरकार का कहना है कि इस कदम से बच्चों को डिजिटल लत से बचाने और बेहतर विकास में मदद मिलेगी।
National News: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन




